कटेया: कटेया पुलिस ने 63 लीटर देसी शराब के साथ 2 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया, एक फरार
कटेया पुलिस ने कोईसा खुर्द नहर पुल के समीप वाहन जांच के दौरान 63 लीटर देसी शराब बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपित बोरा फेंककर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, नहर पुल के पास वाहन जांच अभियान चल रहा था।