प्रतापगढ़: अंतू के रेवरिया गांव में पेड़ से लटका मिला 10 वर्षीय बालक का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
अंतू के रेवरिया गांव में गुरुवार शाम 10 वर्षीय बालक का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ ने शुक्रवार सुबह 9 बजे बताया की मामले की जांच जारी है। वही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, सौतेली मां के साथ पारिवारिक कलह की चर्चाएं भी जोर पर हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।