जिले के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से आरडी कॉलेज मंडला में करियर गाइडेंस कार्यक्रम प्रोजेक्ट विजयपथ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सोमवार को एक बजे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट विजय पथ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।