चूरू: शहर के सब्जी मंडी स्थित गणगौर चौक में भरा मेला, गणगौर की सवारी में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़
Churu, Churu | Mar 31, 2025 चूरू शहर में सोमवार को गणगौर पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। चूरू की सब्जी मण्डी में भरे गणगौर के मेले में महिलाओं ने एक पखवाड़े तक पूजी जानेवाली गणगौर का पावटा कुआं में विसर्जन कर उन्हें विदाई दी। चूरू में पांच गणगौर की सवारी गाजेबाजे के साथ निकली और मेले में आई महिलाओं ने उनके दर्शन कर मनौतियां मांगी।