अल्बर्ट एक्का (जारी): जरडा पंचायत भवन में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं
जारी प्रखंड के जरडा पंचायत भवन में बैंक ऑफ इंडिया के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर-दराज के बैंक शाखाओं का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक संदीप कुमार, पंचायत के मुखिया बिनय एक्का, ग्राम प्रधान महेश्वर बैगा मौजूद थे।