देहरादून: आयकर विभाग की टीम ने डीआईटी कॉलेज, देहरादून में मारा छापा, सभी दस्तावेजों को टीम ने खंगाला
आयकर विभाग की टीम ने डीआईटी कॉलेज, देहरादून में छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक डीआइटी संचालक अमित अग्रवाल और अनुज अग्रवाल के कॉलेज में छापा मारा गया है। आयकर विभाग की टीम ने फिलहाल सभी दस्तावेजों को खंगाल लिया है। इसके साथ ही कॉलेज संचालकों से पिछले कई घंटो तक भी आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की है।