द्वारका: क्राइम ब्रांच पश्चिमी रेंज - 2 की टीम ने घेवरा गांव से एक वांटेड को गिरफ्तार किया
वेस्टर्न रेंज 2 के क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में शामिल वांटेड बदमाश को घेवरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान शुभम कश्यप के रूप में हुई है। इसकी तलाश निहाल विहार थाना की पुलिस टीम को लगभग 2 साल से थी। यह पहले से भी प्रेम नगर, पश्चिम विहार वेस्ट और निहाल विहार थाना के 4 मामलों में शामिल रहा है।