द्वारका: वेस्टर्न रेंज क्राइम ब्रांच ने उत्तम नगर से एक विदेशी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया
वेस्टर्न रेंज के क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग तस्करी के मामले में एक विदेशी ड्रग तस्कर को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। डीसीपी सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ड्रग सप्लायर नाइजीरिया मूल का रहने वाला नागरिक है। इसके पास से 66 ग्राम एमफेटामाइन ड्रग्स बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 5 लाख 28 हजार से ज्यादा बताई जा रही है।