द्वारका: उत्तम नगर काली बस्ती से पकड़े गए 5 अवैध बंग्लादेशी नागरिकों को किया गया डिपोर्ट
द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। इनमें 1 महिला और 2 बच्चे भी शामिल हैं। उनके डॉक्यूमेंट की जांच की गई तो पता चला कि यह लोग अवैध रूप से यहां रह रहे हैं। इनकी पहचान मोहम्मद शाहिद, नजरुल शेख और एक महिला प्रवीण के रूप में हुई है। जबकि दो बच्चे भी इनके साथ शामिल हैं।