द्वारका: किडनैपिंग और हत्या के मामले में फरार आरोपी को द्वारका जिले की एएटीएस टीम ने बुराड़ी से गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एएटीएस की पुलिस टीम ने किडनैपिंग और मर्डर के मामले में वांटेड चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विक्की कुमार उर्फ ऋतुराज के रूप में हुई है। इसकी बाबा हरिदास नगर थाना की पुलिस टीम को तलाश थी। आरोप है कि इसने अपने साला को किडनैप किया और फिरौती नहीं मिलने पर उसकी बुरी तरह हत्या कर दी थी। ताकि उसकी पहचान उजागर ना हो सके।