द्वारका: द्वारका जिले में पुलिस ने 132 अवैध विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट
अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार चलाए गए अभियान के तहत द्वारका जिला पुलिस ने साल 2024 में 132 फॉरनर को डिपोर्ट किया है। जिसमें एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सबसे ज्यादा 73 की पहचान करके उसे डिपोर्ट किया है। वहीं उत्तम नगर पुलिस ने 48, मोहन गार्डन पुलिस ने 8, डाबड़ी ने 2 और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने 1 की पहचान की है।