ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सूची खरौली मार्ग पर बुधवार की शाम, पलऊ का पुरवा चड़रई गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में मिट्टी ढोने वाले डम्पर ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी, और मौके से चालक फरार हो गया।घटना में डीसीएम चालक गाड़ी में फंस गया, आसपास मौजूद लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया है।