कासगंज: कोतवाली सोरों पुलिस ने जुआ खेलते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 15,350 रुपये नगद और ताश की गड्डी की बरामदगी
कोतवाली सोरों पुलिस ने जुआ सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 5 आरोपी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपियों से 15,350 रुपये नगदी और ताश की गड्डी बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों के नाम सीताराम, आदेश, सवरुद्दीन, राजेश और सुरेश है। जानकारी मंगलवार शाम 4 बजे मिली।