मोतिहारी: शहर में एक छात्र को दिनदहाड़े गोली मारी गई, घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मुहल्ले की है
मोतिहारी शहर में एक छात्र को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मुहल्ले की है। घायल छात्र की पहचान पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के धनैजी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। छात्र अंकुश को गंभीर हालत में मोतिहारी के रहमनिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।