कोलेबिरा: कोलेबिरा में कांग्रेस की मासिक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर ज़ोर
रविवार को दोपहर 1 बजे कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को पेसा कानून, एसआईआर और मनरेगा से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।