शाजापुर: पालक महासंघ ने एनसीईआरटी की किताबें लागू करने की मांग के साथ प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर के गांधी हाल में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के समापन के बाद पालक महासंघ मध्यप्रदेश की जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार 2 बजे करीब प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। पालक महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश सिसनोरिया ने बताया कि निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों के बजाय एनसीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य किया जाए