तिरोड़ी: क्षेत्र में दौड़ रही हैं कंडम एंबुलेंस और जननी वाहन, खतरे में लोगों की जान
बालाघाट जिले के कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सरकारी वाहनों के हाल बेहद खराब है। नियमित मरम्मत ना होने के कारण इन वाहनों की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। तिरोड़ी और कटंगी अस्पताल से संचालित होने वाली एंबुलेंस और जननी वाहन भगवान भरोसे ही चल रही है। इन वाहनों को चलाने वाले चालक भी डर के साए में इन वाहनों को सड़क पर दौड़ा रहे है।