लखीसराय: शहर के बाईपास पचना रोड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला
शहर के नया बाजार बाईपास पचना रोड चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 17 निवासी सुबोध प्रसाद साव की पत्नी हीरा देवी के रूप में की गई। जिनका उपचार सदर अस्पताल में जारी है।