सकलडीहा: दिनदासपुर निवासी मिथुन को साइबर फ्रॉड से 85 हजार रुपये वापस मिले, साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई
दीनदासपुर निवासी मिथुन के खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में 85 हजार रुपये गलत खाते में चले गए थे। सूचना पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर खाते को होल्ड कराया और पूरी रकम वापस दिलाई। पीड़ित ने आभार जताया। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने, OTP साझा न करने व ठगी होने पर 1930 पर सूचना देने की अपील की।