खाकी वर्दी में दिखी इंसानियत, आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचीं नेहा ठाकुर
चित्रकूट। आपदा की मार झेल रहे चित्रकूट में खाकी वर्दी का मानवीय चेहरा सामने आया। चित्रकूट थाना की सब इंस्पेक्टर नेहा ठाकुर ने 24 घंटे की ड्यूटी के बाद भी आराम करने के बजाय जरूरतमंदों की मदद का बीड़ा उठाया। पत्रकार श्रीधर पटेल और शत्रुघन सिंह के साथ वह खटिकान मोहल्ला और आरोग्यधाम बस्ती पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को दूध के पैकेट, फल और पानी की बोतलें वितरित कर उनकी परेशानियां जानीं। नेहा ठाकुर ने कहा कि आपदा की घड़ी में सभी को मिलकर जरूरतमंदों का हाथ थामना चाहिए। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, लेकिन समाज को भी अपनी क्षमता के अनुसार आगे आना चाहिए।
Huzur Nagar, Rewa | Aug 31, 2026