चम्बा: ग्राम पंचायत भनौता के भयाटा गांव से लापता युवक राकेश कुमार का शव चमेरा-एक के जलाशय से बरामद
Chamba, Chamba | May 5, 2024 ग्राम पंचायत भनौता के भयाटा गांव से लापता युवक राकेश कुमार का पुलिस ने चमेरा-एक के जलाशय से बरामद कर लिया है। राकेश कुमार पिछले 24 अप्रैल से लापता चल रहा था। परिजनों ने राकेश कुमार की गुमशुदगी की रपट पुलिस में दर्ज करवा रखी थी। पुलिस ने मेडिकल कालेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।