गड़हनी: आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी में दो दिनों में लूट और छिनतई की तीन घटनाएं, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी से लभुआनि मोड़ तक सोमवार की रात दो लूट की घटनाएं और मंगलवार दोपहर सिकटी मोड़ के पास महिला से पैसा छीनने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। लभुआनी मोड़ पर महिला का बैग और जेवर लुट लिया गया वही बगवां के पास एक युवक का लैपटॉप और पैसा लुट लिया गया। दोनो पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है।