सासनी: मिठाई की दुकान पर जलेबी खाने गए युवक के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | May 7, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा मे मिठाई की दुकान पर जलेबी खाने गए 1 युवक के साथ कुछ दबंगो ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट को देख परिजन व ग्रामीणो को एकत्रित होता देख दबंग मौके से फरार हो गए। परिजन घायल युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।