बदनावर: जलोद में उप सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ संपन्न, BJP समर्थित प्रत्याशी प्रेम सिंह जादौन हुए निर्विरोध निर्वाचित
Badnawar, Dhar | Oct 4, 2024 बदनावर जनपद पंचायत क्षेत्र की निर्मल ग्राम पंचायत जलोद में उपसरपंच पद का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा समर्थित प्रेमसिंह जादौन निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुए। यहां 4 महीने पहले पंचायत के उपसरपंच राजेन्द्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाद से ही पंचायत में उपसरपंच का पद रिक्त था।