घोड़ाडोंगरी: रतनपुर गांव में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फेंसिंग से टकराई, बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के रतनपुर गांव में शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फेंसिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फेंसिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार कृष यादव निवासी चारगांव घायल हो गया।