घोड़ाडोंगरी: सारनी में एक व्यक्ति से 3 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने घायल व्यक्ति का कराया मेडिकल
सारनी में एक व्यक्ति से 3 लोगों ने की मारपीट की। सारनी पुलिस ने घायल व्यक्ति का शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी थाने के सैनिक राधेश्याम अमरुते ने बताया कि सारनी में लेनदेन के विवाद में राजेश बातव से 3 लोगों ने की मारपीट की। घायल ने सारनी थाने में शिकायत की। जिसके बाद घायल व्यक्ति का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।