घोड़ाडोंगरी: बादलपुर गांव में महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, चोपना पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
बादलपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि बादलपुर गांव में शुक्रवार पति से विवाद होने पर नेहा वैध ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।