घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में घर मे घुसकर युवक से एक व्यक्ति ने की मारपीट, घायल युवक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में इलाज जारी
घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर कॉलोनी में शनिवार को घर में घुसकर युवक से एक व्यक्ति ने मारपीट की। जिससे युवक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को 108एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर कॉलोनी में घर में घुसकर राजेश पवार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने मारपीट की.