घोड़ाडोंगरी: सारनी में एक युवक से 2 लोगों ने की मारपीट,पुलिस ने युवक का कराया मेडिकल
सारनी में एक युवक से 2 लोगों ने मारपीट की। सारनी पुलिस ने घायल युवक का शुक्रवार शाम 7.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल मेडिकल कराया। सारनी थाने के सैनिक राधेश्याम अमरुते ने बताया कि सारनी में रोहित सोने के साथ 2 लोगों ने मारपीट की। जिससे कि युवक घायल हो गया। घायल युवक ने सारनी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इसके बाद घायल युवक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल मेडिकल कराया।