आगरा के कालिंदी विहार स्थित 100 फूटा रोड पर सड़क के गहरे गड्ढे बड़ी जनसमस्या बन चुके हैं। करीब दो किलोमीटर तक बदहाल मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाल की घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है। स्कूल के पास होने से बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।