शिमला : रामपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से ननखड़ी डिग्री कॉलेज के विलय के मुद्दे को लेकर भाजपा मंडल ननखड़ी एवं क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा की।
इस अवसर पर जयराम ठाकुर से छात्र एवं जनहित में डिग्री कॉलेज ननखड़ी के बहाली के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने का विशेष रूप से आग्रह किया गया।
इस दौरान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जिया लाल, नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्या बगलती वार्ड रानू खूँद एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
Rampur, Shimla | Jun 22, 2026