टीकमगढ़: टीकमगढ़ में शराब दुकानों पर एमआरपी से कई गुना ज्यादा वसूली, आबकारी विभाग चुप
शहर के अनंतपुरा और पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकानों पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां ग्राहकों से तय एमआरपी से कई गुना ज्यादा कीमत वसूली जा रही है, जिससे आए दिन बहस और विवाद की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग को बार-बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है।