दमयंती नगर: 5 साल से भटक रहे दिव्यांग को जनसुनवाई में मिली राहत, कलेक्टर के निर्देश पर बना आधार कार्ड
दमोह कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में हिंडोरिया निवासी दिव्यांग रवि पटेल को बड़ी राहत मिली। आधार कार्ड और बंद पड़ी दिव्यांग पेंशन के लिए पांच वर्षों से भटक रहे रवि ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही आधार कार्ड बनाया गया तथा मेडिकल परीक्षण के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। अब जल्द पेंशन मिलेगी।