मांझी: गंगा में डूबे युवक का शव 36 घंटे बाद गांव पहुंचा, कोहराम
Manjhi, Saran | Aug 16, 2026 मांझी नगर पंचायत के कुंअर टोली निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा का शव करीब 36 घंटे बाद शनिवार की रात 11:00 बजे गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे शमशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि संतोष अपने मित्रों के साथ वाराणसी गंगा स्नान करने गया था। जहां स्नान के दौरान डूब गया ।