इकौना: एयरपोर्ट के आगे पासी पुरवा मोड़ से एनडीपीएस एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त निजामुद्दीन उर्फ अजमेरी पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम मोहरिया मौजा विशुनापुर थाना इकौना को एयरपोर्ट के आगे पासीपुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।वहीं गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।जबकि आरोपी की गिरफ्तारी का सही समय पुलिस नहीं बता पाई।