इकौना: SP ने श्रावस्ती महोत्सव को लेकर चक्रभंडार मैदान में तैयारियों का लिया जायजा, नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती का किया निरीक्षण
एसपी ने श्रावस्ती महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के लिये संबंधित को निर्देशित किया। जबकि नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु सख्त निर्देश दिये, वहीं रात्रि गश्त में पुलिस कर्मियो को निरंतर भ्रमणशील रहने के लिये निर्देशित किया।