इकौना: सेमगढ़ा चौराहे पर कहासुनी के दौरान दो युवकों में हुई मारपीट, नशा कर रहा युवक घायल, एंबुलेंस से भेजा गया सीएचसी
सेमगढ़ा चौराहे पर कहासुनी में दो युवकों में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हुआ है जिसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए CHC इकौना भेजा गया है। बताया जा रहा की घायल नशे में था जिसने दूसरे युवक से गाली गलौज किया। जिस पर मारपीट हो गई फिलहाल परिजनों ने पुलिस को फोन पर सूचना भी दी है।