सिराथू: बिजली विभाग ने तरसौरा गांव में काटी इलाके की बिजली, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन, सीएम से लगाई गुहार
सिराथू तहसील के तरसौरा गांव में शनिवार शाम ग्रामीण एक जगह पर इकट्ठा हुए थे मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि बगैर रीडिंग के बिजली विभाग के लोगों ने बकाया का हवाला देते हुए पूरे इलाके की बिजली काट दिया है। कई तरीके का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याओं को भी सामने रखा है।मुख्यमंत्री से बिजली वालों पर कार्रवाई की मांग की है।