सिराथू: युवती के साथ असलहे का प्रदर्शन करते हुए कोखराज इलाके के एक युवक की फोटो हुई वायरल, जांच में जुटी पुलिस
कोखराज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के एक युवक का फोटो शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वायरल फोटो में देखा जा रहा है कि युवक असला का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। युवक की एक फोटो युवती के साथ भी है जो वायरल हुई है। वायरल फोटो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।