सिराथू: कड़ा में कपड़ा बैंक लगाकर गरीबों को ठंडक से बचने के लिए मुफ्त में बांटे गए ऊनी कपड़े
ठंडक से गरीबों को राहत दिलाने के लिए कड़ा कस्बा में शुक्रवार कपड़ा बैंक लगाकर गरीबों को मुफ्त में कपड़े बांटे गए हैं।कौशांबी के शहर काजी अल्लामा मुफ्ती खुशनूदआलम द्वारा शेख मिल्लत मिशन के तहत यह कार्यक्रम गरीबों के हित में किया गया है। इस मौके पर दर्जनों गरीब महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए हैं जिन्होंने मुफ्त में ऊनी वस्त्र पाए हैं।