करौं: बाबा नायक धाम के वार्षिक मेले का उद्घाटन, विधायक ने राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग की
Karon, Deoghar | Apr 1, 2026 गंजोबारी स्थित साहू समाज के कुल देवता बाबा नायक धाम के वार्षिक मेले का उद्घाटन बुधवार को बिहार के मोरवा विधायक रणविजय साहू ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने कुल देवता की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने धाम को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग की। साथ ही, इसे पर्यटन स्थल एवं राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिलाने की बात कही।