पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि अहिल्योत्सव कमेटी द्वारा 7 दिवसीय महोत्सव के रुप में मनाई जा रही है। महोत्सव के निमित्त धार्मिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही है, जिसमें बच्चे, युवा वर्ग सहित महिला-पुरुष भाग लेकर मातोश्री के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे है। महोत्सव का समापन 10 सितंबर को भव्य पालकी शोभायात्रा के साथ होगा।
आयोजन समिति अध्यक्ष अनिल कोंकणे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोपानराव पंवार ने बताया महोत्सव की शुरुआत 3 सितंबर को भाषण एवं निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के साथ की गई। उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अहिल्याबाई के जीवन वृतांत विषय पर कैनवास पर अहिल्याबाई के अलग-अलग चित्र बनाकर कल्पनाओं के रंग भरे, एवं निबंध में अपनी भावनाएं व्यक्त की। 6 सितंरबर को महिलाओं का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम मल्हार मांगलिक भवन बिस्टान रोड़ नहर किनारे आयोजित किया