पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध गोविन्द साहब मेले की चल रही तैयारियों का गुरुवार 2 बजे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जायजा लिया और तैयारियों में शिथिलता पर नाराजगी जताई। आलापुर एसडीएम के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर डीएम ने बारीकी से जानकारी ली।मेला क्षेत्र में शौचालय का निर्माण समय से न पूरा होने पर जिला पंचायत के जेई से स्पष्टीकरण मांगा।