चायल: चायल में पालतू कुत्ते को गोली मारने का आरोप, विरोध पर जातिसूचक शब्द बोलने और धमकी देने की शिकायत
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के बूंदा बरेठी गांव निवासी कमलेश सरोज ने गांव के ही अकमल उर्फ वाहिद पर पालतू कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित ने पिपरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार 9 बजे मिली जानकारी!