नवाबगंज: बाराबंकी शहर कोतवाली में होनहार छात्रा बनी एक दिन की प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र, महिला ई-रिक्शा चालक को भी किया गया सम्मानित
यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 व कक्षा-10 में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं अंशिका तिवारी व असना फातिमा को थाना कोतवाली नगर पर पुलिस कार्यप्रणाली तथा मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों व दायित्वों के सम्बन्ध में मंगलवार करीब 2 बजे विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही होनहार छात्रा अंशिका तिवारी को एक दिन का प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र बनाया गया।