बंशीधरनगर (नगर उंटारी): छठ मनाने घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन में मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदलीं
छठ महापर्व पर परिवार के साथ खुशियां मनाने गुजरात से घर लौट रहे 40 वर्षीय पुटेश्वर उरांव उर्फ पुटून की ट्रेन में सफर के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की रात वे गुजरात के छायापुरी स्टेशन से सोमनाथ एक्सप्रेस में सवार हुए थे। सफर के दौरान वे अपनी सीट पर सो गए। रात में दोस्तों ने भोजन के लिए उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन काफी आवाज देने और