टीकमगढ़: टीकमगढ़ चकरा रोड पर ज्ञानेश्वरी मंदिर के पास बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ चकरा रोड ज्ञानेश्वरी मंदिर के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। शोभाराम नाम का व्यक्ति अपने साथी कमलेश के साथ बाइक से टीकमगढ़ से मजदूरी करके अपने गांव बड़ागांव खुर्द जा रहा था, रास्ते में टीकमगढ़ चकरा रोड ज्ञानेश्वरी मंदिर के पास बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।