मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक, फूड बास्केट देने वालों की संख्या बढ़ाने का निर्देश
उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार शाम साढे 4 बजे तक समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन, जांच और उपचार, अभियान में जनभागीदारी, टेस्ट सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।