मेदिनीनगर (डालटनगंज): कउवल में नेशनल हाईवे 98 पर पिकअप सवारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन मजदूरों की मौत और 30 से अधिक घायल
पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में नेशनल हाईवे 98 पर शुक्रवार को मजदूरों से भरी पिकअप सवारी गाड़ी डिवाइर से टकरा गई। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गयी,वहीं 30 से अधिक मजदूर जख्मी हो गए,जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। शाम 6 बजे अधिकतर मजदूरों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कई मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया