पलामू में जिला स्थापना शाखा द्वारा निकाली गई चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की बहाली को लेकर शुक्रवार को भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही युवा आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पोस्ट ऑफिस, बैंक और साइबर कैफे में पहुंचे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ भारतीय डाकघरों में देखी गई, जहां पोस्टल ऑर्डर और डाक टिकट लेने के लिए लंबी कतारें लगी हुई है।